Search
Close this search box.

15 अगस्त की तैयारी को लेकर विवेकानंद स्कूल में सफाई अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में पार्षद रामकृष्ण तिवारी द्वारा विवेकानंद स्कूल परिसर में विशेष साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है।

15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को देखते हुए स्कूल परिसर, आसपास के क्षेत्र एवं आयोजन स्थल की साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पार्षद रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और इसे स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से स्कूल परिसर की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाएं।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें