Search
Close this search box.

“नई उम्मीदों, नए सपनों और नई ऊर्जा के साथ आज से फिर सजेंगे स्कूल, गूंजेंगी बच्चों की किलकारियां”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेढ़ माह बाद फिर गूंजेंगी किलकारियां, 16 जून से खुलेंगे स्कूल शाला प्रवेश उत्सव 2026 से नए शिक्षा सत्र का होगा भव्य आगाज

जगदलपुर। करीब डेढ़ माह की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद सोमवार, 16 जून से जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत होने जा रही है। स्कूलों के खुलते ही एक बार फिर परिसर बच्चों की चहल-पहल और किलकारियों से गुलजार हो उठेंगे।

नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पहली बार स्कूल आने वाले नन्हे विद्यार्थियों का तिलक, पुष्प वर्षा और मिठाई खिलाकर स्वागत किया जाएगा। साथ ही उन्हें पाठ्य-पुस्तकें, गणवेश एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की जाएगी।

शिक्षा विभाग द्वारा सभी विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूल परिसरों की साफ-सफाई, कक्षाओं की सजावट और विद्यार्थियों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है। शिक्षकों को भी नए सत्र के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अभिभावकों और बच्चों में भी नए सत्र को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे अवकाश के बाद बच्चे अपने दोस्तों और शिक्षकों से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें