टेंडर प्रकिया में अनियमितता,योग्य कंपनी को छोड़ एफएसएनएल कंपनी को लाभ पहुंचाने के विरोध में जिला कांग्रेस ने मुख्य विजिलेंस अधिकारी को सौंपा ज्ञापन..
जगदलपुर : आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने एनएमडीसी द्वारा जारी टेंडर प्रकिया में अनियमितता व विशेष कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के विरोध में व जांच करने को लेकर एनएमडीसी के मुख्य विजिलेंस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है.

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया एनएमडीसी नियमों को ताक में रखकर इस टेंडर की प्रकिया का कार्य कर रहा है, टेंडर प्रकिया में अनियमितता योग्य कंपनी को बाहर कर बिना किसी चयन के एफएसएनएल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को टेंडर दे रहा है जिससे इस चयन प्रकिया में बड़ी गड़बड़ियां और भ्रष्टाचार की आशंका साफ दिख रही है।

श्री मौर्य ने बताया एनएमडीसी स्टील प्लांट द्वारा हाल ही में जारी किए गए टेंडर का नंबर GEM/2025/8/6997614 नाम Handling and Processing work of iron & steel slag and recovery of scrap for a period of 3 years for 3.0 MTPA Intergrated steel plant. nagarnar near jagdalpur, chattisgarh state दिनाक 13/12/2025 की चयन प्रक्रिया में हो रही गंभीर गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार हुई है. सूचनाओं और तथ्यों के आधार पर यह प्रतीत होता है कि इस टेंडर की एफएसएनएल प्राइवेट निमिटेड (F5NL, Private Limited) नामक कंपनी को देने के लिए नियमों को ताक पर रखा जा रहा है।
जो कि पूर्ण रूप से जांच का विषय है पात्रता मानदंडों में बदलाव टेंडर की भर्ती में इस तरह से बदलाव किए गए है जिससे केवल एफएसएनएल प्राइवेट लिमिटेड को नाम मिल सके और अन्य योग्य कंपनियां बाहर हो जाएं। दस्तावेजों में हेरफेर ऐसी आशंका है कि उक्त कंपनी द्वारा जमा किए गए तकनीकी दस्तावेजों और अनुभवों की सही ढंग से जांच नहीं की गई है या उन्हें नजरअंदाज किया गया है।
प्रक्रियात्मक चूक टेंडर खोलने और मूल्यांकन की प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा है जो कि सीवीसी के दिशा निर्देश का उल्लंघन है मिलीभगत संदेह विभाग अधिकारियों और संबंधित कंपनी के बीच अनुचित सांठगांठ होने का संदेह है जिससे सार्वजनिक धन की हानि होने की संभावना है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस टेंडर प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और एक स्वतंत्र जांच टीम गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि संस्थान की अखंडता बनी रहे।
इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री अभिषेक नायडू,लेखन बघेल,नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,दयाराम कश्यप किसान कांग्रेस अध्यक्ष,नीतीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।









