Search
Close this search box.

बकावंड में जनता की समस्याओं को लेकर जनता कांग्रेस मुक्ति मोर्चा ने दिया धरना : नवनीत चांद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क नहीं स्वास्थ्य सुविधा नहीं किसानों की कोई सुनने वाला नहीं- नवनीत चांद 

जगदलपुर, बकावंड। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के के संभागीय अध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद के नेतृत्व में बस्तर जिले के अंतर्गत बस्तर विधानसभा के बकावंड ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों की समस्याओं को लेकर आज एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया एवं अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन के बाद पार्टी एवं मोर्चा द्वारा आयुक्त एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा गया। इस अवसर पर जनता कांग्रेस पार्टी के एवं मुक्ति मोर्चा के जिले के समस्त पदाधिकारी सहित संभागीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें बस्तर विधानसभा के पदाधिकारी के नेतृत्व में बकावंड ब्लॉक में व्याप्त समस्याओं को लेकर मोर्चा एवं पार्टी के पदाधिकारी ने अपनी बातों को प्रमुखता से रखा। संभागीय अध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत ने कहा कि बकावंड बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है उचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं है, शिक्षा व्यवस्था बदहाल है।

शिक्षकों की कमी की पूर्ति आज तक नहीं हुई, किसानों के धान खरीदी को लेकर अव्यवस्था है । मोर्चा एवं पार्टी के पदाधिकारी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में समस्याओं के बावजूद शासन और प्रशासन आखिर कहां है? धरने में मुद्दों को उठाने के साथ मांगों पर कार्रवाई करने की बात कही गई।

ज्ञापन में जिन मुद्दों को मांगों को सामने रखा गया है वह इस तरह है 👇👇👇

(1) क्षेत्र में निर्मित प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं पी डब्लू डी के अंतर्गत निर्मित सड़कों एवं अन्य निर्माण के गुणवत्ता विहीन कार्य की जांच व भुगतान पर रोक की मांग!

1। बकावंड मुख्य मार्ग से गैस गोदाम तक

2 । कोड़ावंड चौक से गिरोला पहुंच मार्ग

3। pwd रोड कोसमी से तुंगपाल तक

4। किंजोली से बोरपदर रोड तक

5। नलपावड से मुख्य मार्ग जगदलपुर चौड़ीकरण

6। भेजरीपदर कोसमी चौक से नलपावंड पहुंच मार्ग

(2) स्वास्थ्य संबंधित स्वास्थ्य विभाग बकावंड मुख्यालय की स्वास्थ्य सुविधा वेंटिलेटर पर 172000 जनसंख्या के लिए रेफर केंद्र बना है 108 और 102 सोनोग्राफी मशीन , मुक्ताजली वाहन एवं डॉक्टर नर्स की पर्याप्त मात्रा में नियुक्ति एवं सर्व सुविधा दिए जाने की मांग!

(3) बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या बकावंड राजनगर कोसमी मोंगरपाल नालपवंड समय रहते तत्काल निराकृत करे प्रशासन ।

(4) जनपद पंचायत बकावंड के अंतर्गत 15 वा वित्त आयोग के सत्र 23/24 अनुमोदन कार्य का भौतिक सत्यापन/जांच मांग।

5) स्थानीय युवाओं द्वारा रोजगार की कमी के चलते अन्य राज्यों में पलायन करने की समस्या का समाधान हेतु ब्लॉक स्तर पर छोटे-छोटे लघु उद्योग की स्थापना व रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाने की मांग!

(6) बस्तर विकास प्राधिकरण योजना के अंतर्गत स्वीकृत गुड़ी का अपूर्ण निर्माण कार्य को पूर्ण किया जायने की मांग!

(7) 2005 से पहले वन भूमि पर काबिज कृषि कार्य कर रहे किसान को वन अधिकार भूमि पट्टा प्रदान किया जाये ।

(8) किसानों को डबल खेती करने के लिए इंद्रावती नदी में स्टॉप डैम का निर्माण कर सिंचाई परियोजना स्वीकृत किए जाने की मांग!

(9) बस्तर विधानसभा में मक्का के अधिक पैदावार के चलते मक्का प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना अथवा इंद्रावती नदी से लिफ्ट इरीगेशन योजना कर सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग!

(10) ब्लॉक के राजस्व विभाग में नामांतरण एवं बंटवारे संबंधित विलम्ब चल रहे मामले को जांच कर जल्द से जल्द निराकरण करे।

(11) धान खरीदी केंद्रों में प्रति बोरा अधिक नाप लेने एवं किसानो की लिमिट बढ़ाने एवं अनुचित कार्य निगरानी पर कार्यवाही की मांग!

12) बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत शिक्षा व्यवस्था गुणवत्ता विहीन – शिक्षक की कमी को पूरा करने की मांग!

अत महोदय आपसे निवेदन है! पार्टी द्वारा प्रेषित 12 सूत्रीय मांगों को सकारात्मक दृष्टिकोण से धारा आकर्षित करते हुए जनहित में पूरा करने का कष्ट करें! इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मौर्चा एवं जनता कांग्रेस छ ग जें के पदाधिकारी के रूप में ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलांबर भद्रे बकावंड विधानसभा अध्यक्ष नोबी निषाद बस्तर विधानसभा उपाध्याय नरपति बघेल बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष बनमाली बघेल बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष शंकर कश्यप ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्की बघेल व्यापारी संघ अध्यक्ष गणेश कश्यप व्यापारी संघ कोसा अध्यक्ष देवेंद्र देवांगन उपाध्यक्ष बुधराम यादव सचिव सत्या कुमार बघेल चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल ब्लॉक अध्यक्ष गौतम दास महासचिव संतु कश्यप कोंडागांव जिला महामंत्री उदय भंडारी ओम प्रकाश रजक देतारी कश्यप शिव राम पाकलू कश्यप मानसिंह बघेल, सुरेश नाग, प्रिया यादव, गायत्री ठाकुर, धन सिंग बघेल, आदि पदाधिकारी उपस्थिति थे।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें