Search
Close this search box.

बिलासपुर में नशेबाज चालकों पर Police Strike, 5 महीने में 2021 ड्रंक ड्राइवर्स पर कार्रवाई; 1000 से ज्यादा लाइसेंस सस्पेंड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच सबसे ज्यादा हादसे; शराब, रैश ड्राइविंग और सुरक्षा नियमों की अनदेखी बनी बड़ी चुनौती

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर बिलासपुर पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ रखा है। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत महज पांच महीनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2021 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है।

जबकि 1000 से अधिक वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा में यह भी सामने आया है कि शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। अभियान का फोकस शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राइविंग करने वालों, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों तथा अन्य यातायात नियम तोड़ने वालों पर है।

2021 ड्रंक ड्राइवर्स पर कार्रवाई, सभी मामले पहुंचे कोर्ट

यातायात पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 2021 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए, जहां संबंधित वाहन चालकों पर आर्थिक दंड लगाया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे अब तक के सबसे बड़े ड्रंक-ड्राइविंग अभियानों में से एक मानी जा रही है।

1000 से ज्यादा लाइसेंस निलंबित

यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच महीनों में 1000 से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने तथा अन्य गंभीर उल्लंघनों के मामलों में की गई है।

शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच सबसे ज्यादा हादसे

सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण में एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। यातायात पुलिस द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार जिले में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं शाम 6 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे के बीच दर्ज की गई हैं।

इसी कारण इस समयावधि में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर वाहनों की जांच की जा रही है।

रैश ड्राइविंग से लेकर ट्रिपल राइडिंग तक पर निगरानी

पुलिस द्वारा जिन उल्लंघनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, उनमें—

शराब पीकर वाहन चलाना

तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना

ट्रिपल सवारी

बिना हेलमेट दोपहिया चलाना

बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना

गलत दिशा में वाहन चलाना

मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग

स्टंटबाजी और हुल्लड़बाजी

मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग

हूटर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल

गलत नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाना

जैसे मामले शामिल हैं।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें