राष्ट्रवादी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: प्रधान संपादक सम्यक नाहटा की पहल पर हरकत में आया निगम, घंटों में हटे पोलों पर लगे अवैध होर्डिंग्स
मीडिया में मामला उजागर होने के बाद हरकत में आया निगम अमला, शहरभर में चली कार्रवाई
सम्यक नाहटा : जगदलपुर : राष्ट्रवादी न्यूज़ के प्रधान संपादक सम्यक नाहटा द्वारा शहर के बिजली पोलों पर लगे अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापन बोर्डों का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। खबर प्रकाशित होने के पश्चात नगर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिजली पोलों पर लगे अवैध होर्डिंग्स, बोर्ड और विज्ञापन सामग्री को हटवा दिया।

जनहित से जुड़े इस मुद्दे को राष्ट्रवादी न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उठाने का असर यह रहा कि लंबे समय से नियमों की अनदेखी कर लगाए गए विज्ञापन बोर्डों पर आखिरकार कार्रवाई हुई और सार्वजनिक संपत्तियों को अवैध प्रचार सामग्री से मुक्त कराया गया।

बिजली के खंभों और सार्वजनिक पोलों पर अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग और दुकानों के प्रचार-प्रसार संबंधी सामग्री को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। नगर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के निर्देश पर निगम अमले ने कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे अवैध विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग हटवा दिए।
गौरतलब है कि हाल ही में यह मुद्दा सामने आया था कि निगम के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई दुकानदार बिजली पोलों पर अपनी दुकानों के विज्ञापन और बोर्ड लगा रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व सभापति ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसके बाद निगम की टीम ने अभियान चलाकर शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में लगे विज्ञापन बोर्ड, फ्लेक्स और होर्डिंग को हटाया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों और बिजली के खंभों को अवैध विज्ञापनों से मुक्त कराया गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी सार्वजनिक स्थानों, बिजली पोलों और अन्य शासकीय संपत्तियों पर बिना अनुमति लगाए गए किसी भी प्रकार के विज्ञापन, बोर्ड या होर्डिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों और व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
इस कार्रवाई के बाद शहरवासियों ने भी संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी ऐसे अतिक्रमण और अवैध विज्ञापनों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, जिससे शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनी रहे।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226








