Search
Close this search box.

लखनऊ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को भी मारी गोली; पति ने खुद को खत्म किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया। ICICI बैंक की असिस्टेंट मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके पति मानस बाजपेयी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी अपने किराए के मकान पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन सीबा बाजपेयी को भी गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। बताया जा रहा है कि मानस बाजपेयी ने दिव्या को फोन कर बैंक के बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और इसी दौरान मानस ने दिव्या पर कथित तौर पर दो गोलियां चला दीं। गोली लगने से दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद मानस अपने किराए के घर पहुंचा। वहां उसने अपनी बहन सीबा बाजपेयी को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया।

लंबे समय से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिव्या और मानस के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। दोनों का कोई बच्चा नहीं था। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल से मिले सबूतों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गोमतीनगर में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब इस खौफनाक वारदात के पीछे की पूरी कहानी और विवाद की असली वजह तलाशने में जुटी है।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें