Search
Close this search box.

धमतरी में बचेली का दमदार प्रदर्शन: 12वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 5 खिलाड़ियों ने जीते पदक, कोच नंदकिशोर साहू हुए सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गीदम/दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ की ताकत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में देखने को मिला। 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक धमतरी के अग्रसेन भवन, सिहावा चौक में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बचेली नगर के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ाया।

कोच नंदकिशोर साहू के कुशल नेतृत्व में बचेली से पाँच खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सभी ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पदक विजेताओं की उपलब्धियाँ:

🥇 श्रुति साहू – 84 किलोग्राम जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक

🥇🥇 शिप्रा बिस्वास – 84+ किलोग्राम सीनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक

🥉 दीपाली सरकार – 84 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक

🥉 शोभा बघेल – 64 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक

🥉 चित्रंजन दास – 74 किलोग्राम जूनियर वर्ग में कांस्य पदक

इन खिलाड़ियों की शानदार सफलता ने न केवल बचेली बल्कि पूरे दंतेवाड़ा जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया।

प्रतियोगिता के दौरान कोच नंदकिशोर साहू को पावर लिफ्टिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और खिलाड़ियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एनएमडीसी, नगर के जनप्रतिनिधियों एवं वेटलिफ्टिंग संघ बचेली के पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और कोच नंदकिशोर साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह सफलता साबित करती है कि समर्पित प्रशिक्षण, कठिन मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर छोटे शहरों के खिलाड़ी भी राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें