Search
Close this search box.

जगदलपुर में नशे के कारोबार पर बोधघाट पुलिस का बड़ा प्रहार, 8.1 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर। नशे के कारोबार के खिलाफ बस्तर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोधघाट थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 8.100 किलो गांजा, एक पुरानी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो टच स्क्रीन मोबाइल सहित करीब 4.55 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल से गांजा लेकर ओडिशा की ओर से आड़ावाल होते हुए जगदलपुर की तरफ आ रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री सुमित चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं पैंथर टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने गोरिया बहार नाला, जगदलपुर के पास घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए के दो संदिग्ध युवकों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक बघेल (28 वर्ष), निवासी झार उमर गांव पटेल पारा, थाना कोतवाली, बस्तर तथा भूपेन्द्र कश्यप (25 वर्ष), निवासी ग्राम बोरपदर ठोठापारा, थाना कोतवाली, जगदलपुर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 8.100 किलो अवैध गांजा, एक पुरानी इस्तेमाल की हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा वीवो कंपनी के दो टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4,55,000 रुपये बताई गई है।

आरोपियों द्वारा गांजा रखने एवं परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड के लिए माननीय विशेष न्यायालय, NDPS जगदलपुर के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. दीपक बघेल, पिता मोतीराम बघेल, उम्र 28 वर्ष, जाति माहरा, निवासी झार उमर गांव पटेल पारा, थाना कोतवाली, जिला बस्तर।

2. भूपेन्द्र कश्यप, पिता जदुराम कश्यप, उम्र 25 वर्ष, जाति माहरा, निवासी ग्राम बोरपदर ठोठापारा, थाना कोतवाली, जगदलपुर।

जप्त की गई सामग्री

– 8.100 किलो अवैध गांजा

– 01 पुरानी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

– 02 वीवो टच स्क्रीन मोबाइल

– कुल अनुमानित कीमत: ₹4,55,000

कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका

प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री सुमित चंद्रा, उप निरीक्षक श्री लोकेश्वर नाग, सउनि श्री दिनेश उसेंडी, श्री सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, व्यास नारायण, डोलामनी भोई, लखेश्वर बघेल तथा आरक्षक बामन सेन, परमानंद भोयर, संदीप राणा और मानकू कोर्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बस्तर पुलिस का स्पष्ट संदेश—नशे के कारोबार और नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें