बस्तर पुलिस का बड़ा एक्शन! मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अज्ञात चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

बस्तर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा — आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बस्तर जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बस्तर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर विधिवत जब्त की है।

घर के सामने खड़ी बाइक पर चोर ने किया हाथ साफ

मामला 16 जुलाई 2026 का है। प्रार्थी पीलासिंह नाग, निवासी कुड़कानार, थाना बस्तर जगदलपुर से वापस लौटने के बाद अपनी काला-महरूम रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-17-KM-2833, जिसकी कीमत करीब 16 हजार रुपये थी, घर के सामने खड़ी कर सो गया।

रात करीब 1 बजे जब प्रार्थी शौच के लिए घर से बाहर निकला तो देखा कि घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो चुका था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बस्तर में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई।

मुखबिर तंत्र ने खोली चोरी की गुत्थी

अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली।

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के दिशा-निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना के आधार पर 13 अगस्त 2026 को आरोपी अजय कुमार सक्सेना पिता स्व. विजय सक्सेना, उम्र 26 वर्ष, निवासी धरमपुरा-01, विकास नगर, जगदलपुर को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के बताए अनुसार उसके कब्जे से चोरी की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल CG-17-KM-2833 बरामद कर विधिवत जब्ती की कार्रवाई की गई।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी अजय कुमार सक्सेना को 13 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इनकी रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह, प्र.आर. 391 उमेश चंदेल, प्र.आर. 1281 चोवादास गेंदले, आरक्षक 389 अंकित पटनायक एवं डीएसएफ आरक्षक 1416 गनीराम कश्यप का विशेष योगदान रहा।

पुलिस का साफ संदेश 

बस्तर पुलिस की लगातार कार्रवाई से चोरी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप है। पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें