⚖️ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ : चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा की विदाई, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने 4 सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

छत्तीसगढ़ : चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा की विदाई…
संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत नियुक्ति
राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जस्टिस रमेश सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी हुई है।

जस्टिस रमेश सिन्हा का कार्यकाल हुआ समाप्त
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद अब जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल हाईकोर्ट की कमान संभालेंगे।
केंद्र ने जारी की अधिसूचना
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के अपॉइंटमेंट्स डिवीजन ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।
सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा भाजपा का सेवा संदेश, कार्यकर्ताओं को मिला लक्ष्य : पवन साय – Rashtravadi News👇👇👇
https://rashtravadinews.in/सेवा-संकल्प-अभियान-से-जन-ज/
जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने के साथ ही अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की न्यायिक व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।


















