जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई: हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी करती मिलीं 8 नाबालिग लड़कियां, टास्क फोर्स ने किया रेस्क्यू

जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर। जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई : शहर में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से 8 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू किया है। सभी बालिकाएं निर्माण स्थल पर मजदूरी करती हुई पाई गईं।

जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल, श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टास्क फोर्स ने शनिवार देर शाम सिटी ग्राउंड के सामने स्थित निर्माण स्थल पर औचक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जोखिम भरे निर्माण कार्य में 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं।

अभियान का नेतृत्व मानव तस्करी निरोधक इकाई के जिला नोडल अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक ने किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि रेस्क्यू की गई बालिकाएं बस्तर जिले की ही रहने वाली हैं।

टास्क फोर्स ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी बालिकाओं को निर्माण स्थल से मुक्त कराया और उन्हें वैधानिक पुनर्वास प्रक्रिया के तहत चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत किया।

प्रशासन ने साफ किया है कि नाबालिगों से बाल श्रम कराने वाले ठेकेदार और संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से निर्माण स्थलों पर नाबालिगों से मजदूरी कराने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बाल श्रम की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को जानकारी देने की अपील की है।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें