मुख्यमंत्री निवास में गूंजा गणपति बप्पा मोरया! CM साय ने परिवार संग विधि-विधान से की गणेश स्थापना

मुख्यमंत्री निवास में गूंजा गणपति बप्पा मोरया! CM साय ने परिवार संग विधि-विधान से की गणेश स्थापना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने परिवारजनों के साथ विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री साय ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की आराधना से करने की हमारी प्राचीन परंपरा रही है। गणेशोत्सव केवल आस्था और भक्ति का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला उत्सव भी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति में तीज-त्योहारों और पारंपरिक उत्सवों का विशेष महत्व है। ये पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी एकता के सूत्र में बांधते हैं। गणेशोत्सव लोकमंगल, सामूहिकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें