राउतपारा देवड़ा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

राउतपारा देवड़ा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बस्तर। राउतपारा देवड़ा में यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के अवसर पर राउतपारा से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो देवड़ा के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। डीजे की धुन और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के बीच यादव समाज के युवा-युवतियां उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए। इस दौरान “जय यादव, जय माधव, जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर राउत समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में समाज की परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिली।

आयोजन में राउत समाज देवड़ा के अध्यक्ष केशव यादव सहित धरमु यादव, कुसो यादव, भुलमन यादव, संतु यादव, डमरू यादव, हेमचंद यादव, कांति यादव, सोनमती यादव, जमुना यादव, डोमनी यादव, भक्तीन बाई यादव सहित बड़ी संख्या में राउत समाज के लोग उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने बताया कि राउतपारा देवड़ा में प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समाज की ओर से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें