Search
Close this search box.

जंगल की रक्षा के लिए दो छोटे बच्चों ने दिखाई अदम्य साहस और सहयोग की भावना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बस्तर : करपावंड रेंज, बस्तर वनमंडल जगदलपुर के मोखागाँव जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को सहयोग करने दो छोटे बच्चे मुना पिता मंगलू उम्र 8 वर्ष और तिलक पिता मीनाधर उम्र 10 वर्ष निवासी धनपुर स्वप्रेरित होकर आगे आए। जंगल को जलता देख उन्हें अपना भविष्य जलता दिखा और उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के आग बुझाने में जुट गए।

इन बच्चों की इस साहसिक कदम ने वन विभाग के कर्मचारियों को भी प्रेरित और उत्साहित किया और आग को जल्द ही बुझा लिया गया। वनमंडलाधिकारी बस्तर उत्तम कुमार गुप्ता ने इन बच्चों की इस पहल की सराहना की और उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

वनमंडलाधिकारी बस्तर ने कहा, “इन बच्चों की इस साहस और सहयोग की भावना ने हमें जंगल की रक्षा के लिए और भी प्रेरित किया है। हम इन बच्चों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें जंगल की रक्षा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल की रक्षा के लिए आगे आएं और आग लगाने जैसी घटनाओं को रोकने में सहयोग करें। जंगल हमारी धरोहर है और हमें इसे बचाने के लिए मिलकर काम करना होगा। वनों में आग लगाना भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत दण्डनीय अपराध है.बस्तर के वनों में कहीं भी अग्नि की घटना होने पर तत्काल फायर कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1800 233 7000 में तत्काल सूचित करे.

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें