नदी बोड़ना, भेजापदर और रामपाल में लिया जायजा, ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

सम्यक नाहटा : जगदलपुर। बाढ़ की विभीषिका के बीच गांवों में पहुंचे पूर्व विधायक रेखचंद जैन : बस्तर में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नदी बोड़ना, भेजापदर और रामपाल गांव में पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान और ग्रामीणों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री भी वितरित की।

रेखचंद जैन ने कहा कि बाढ़ ने ग्रामीणों के जनजीवन और आजीविका को प्रभावित किया है। ऐसे संकट के समय प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और शासन की योजनाओं का लाभ मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
प्रभावित परिवारों को आवास और ऋण माफी की मांग
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने शासन-प्रशासन से मांग की कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल आवास योजना का लाभ देते हुए पक्के आवास उपलब्ध कराए


















