Search
Close this search box.

बीजापुर के जवान ने पलक झपकते दिया 1 करोड़ के सवाल का जवाब, Big B ने डिनर पर बुलाया घर!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

KBC 17 के दूसरे करोड़पति शो के दूसरे एपिसोड में एक बहुत ही अद्भुत पल देखने को मिला. हॉट सीट पर बैठे सीआरपीएफ (CRPF) इंस्पेक्टर बिप्लब बिस्वास इस सीजन के दूसरे करोड़पति बन गए हैं. उन्होंने एक करोड़ रुपये के सवाल का पलक झपकते ही ऐसा जवाब दिया कि उनसे प्रभावित होकर खुद बिग बी ने बिप्लब को अपने घर खाने पर आमंत्रित किया. बिप्लब वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात हैं.

हॉट सीट पर पहुंचे बिप्लब

गेम की शुरुआत ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड से होती है, जहां बिप्लब अपनी सूझबूझ से सही जवाब देकर हॉट सीट तक पहुँचते हैं. इस दौरान वे अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताते हैं और बिग बी भी खुशी-खुशी उनकी यह इच्छा पूरी करते हैं. बिप्लब ने 5 लाख रुपये के सवाल तक बिना किसी लाइफलाइन के बेहतरीन खेल दिखाया, हालांकि बाद में उन्हें ‘ऑडियंस पोल’, ‘वीडियो कॉल अ फ्रेंड’ और ’50-50′ जैसी लाइफलाइन का इस्तेमाल करना पड़ा.

क्या आप दे पाएंगे 1 करोड़ के इस सवाल का जवाब

शो में रोमांच तब आया जब बिप्लब की स्क्रीन पर 1 करोड़ रुपये का सवाल पेश किया गया. सवाल था— “स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?” हैरानी की बात यह रही कि बिप्लब ने बिल्कुल भी समय गँवाए बिना पलक झपकते ही इसका सही जवाब दिया. सही जवाब था— विकल्प D, इसेयर (Isère). बिप्लब के इस आत्मविश्वास के बिग बी भी मुरीद हो गए.

घर पर डिनर का मिला निमंत्रण

बिप्लब के आत्मविश्वास, ज्ञान और समझदारी से खुश होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर डिनर पर आमंत्रित किया है. बिप्लब की तीक्ष्ण बुद्धि और भरोसे ने बिग बी के साथ-साथ पूरी ऑडियंस को भी हैरत में डाल दिया. बिप्लब ने 1 करोड़ की विजेता राशि के साथ एक कार भी जीती है. अब आगे देखना यह होगा कि क्या वे 7 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दे पाते हैं या नहीं.

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें