बकावंड ब्लाक के SDM मनीष वर्मा एवं उनके टीम ने जांच के दौरान पाया कि व्यापारी राजेश गुप्ता द्वारा कृषक उपेन्द्र भारती पिता अर्जुन भारती के टोकन पर 80 क्विंटल धान बेचने वाहन क्रमांक CG 17 KY 7204 और CG 17 KJ 9389 में भेजा गया था।

कृषक उपेन्द्र भारती पिता अर्जुन भारती जीविकोपार्जन हेतु हैदराबाद गया है, उसके भूमि को उसका भाई लखीधर भारती द्वारा बोया गया था, 182 क्विंटल का टोकन कटवाया गया था, जबकि उत्पादन केवल 100 क्विंटल हुआ था।
80 क्विंटल धान कमी पड़ने पर व्यापारी राजेश गुप्ता द्वारा धान मंडी करपावंड से धान अपने दोनों वाहन में लोड कर धान उपार्जन केंद्र करपावंड ड्राइवर के हाथों टोकन की फोटोकॉपी देकर भेजा गया था।
ड्राइवर और कृषक के भाई के स्वीकारोक्ति के बाद उक्त वाहन मय धान को जब्त कर थाना करपावंड के सुपुर्द किया गया।
Author: RashtraVadi News
न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226









