बस्तर : बूथ-बूथ पहुंचेगा सेवा संकल्प, 17 सितंबर को हर बूथ पर जलेंगे दीप

बस्तर : बूथ-बूथ पहुंचेगा सेवा संकल्प, 17 सितंबर को हर बूथ पर जलेंगे दीप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोदी के जन्मदिवस को सेवा गतिविधियों से जोड़ने भाजपा बस्तर मंडल ने बनाई रणनीति

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को भाजपा बस्तर मंडल बूथ स्तर पर सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बस्तर में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय प्रत्येक बूथ तक संगठन की सक्रियता पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में तय किया गया कि 17 सितंबर को बस्तर मंडल के सभी बूथों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके साथ ही सेवा संकल्प से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

बैठक में बूथों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। ऐसे में अभियान के दौरान बूथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को प्रमुखता मिली है। सेवा संकल्प अभियान के जरिए इन कार्यों और योजनाओं को लेकर लोगों के बीच संवाद बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मंडल स्तर से बूथवार तैयारियों पर नजर रखने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष उदबो राम नाग, पार्षदगण सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RashtraVadi News
Author: RashtraVadi News

न्यूज़ से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए हमसे संपर्क करें : 8839577226

Leave a Comment

और पढ़ें